By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का उमड़ा रेला, अधिकारी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का उमड़ा रेला, अधिकारी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद
उत्तराखंड

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का उमड़ा रेला, अधिकारी विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद

News Nishana Desk 1
Last updated: 2024/05/19 at 10:54 AM
News Nishana Desk 1
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी: गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की तरफ अभूतपूर्व रूप से बहुत बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का रेला उमड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराह्न 2 बजे तक गंगोत्री धाम में दस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और विभिन्न जगहों से लगभग अट्ठाईस हजार यात्री गंगोत्री धाम की तरफ बढ रहे हैं।

यमुनोत्री धाम में भी आज 2 बजे तक तक साढे आठ हजार लोगों ने दर्शन कर लिया था और लगभग बीस हजार लोग विभिन्न पड़ावों से यमुनोत्री मार्ग पर आगे बढ रहे हैं। तीर्थयात्रियों की भारी तादाद में आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता और मुस्तैदी बढाते हुए सभी यात्रा व्यवस्था से जुड़़े सभी अधिकारियों को धामों एवं यात्रा रूटों पर उतार दिया है। भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्गों व पड़ावों पर यात्री सुविधाओं को बढाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था तथा ट्रैफिक संचालन को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के आगमन के बावजूद यात्रा सुचारू और सुव्यस्थित रूप से संचालित हो रही है। वाहनों का आवागमन भी व्यवस्थित रूप से हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज 2 बजे अपराह्न तक गंगोत्री धाम में 1100 वाहन एवं 9900 यात्री मौजूद थे। इसी तरह दोपहर में यमुनोत्री धाम व इसके पैदल मार्ग पर भी लगभग 8500 तीर्थयात्री मौजूद थे। जबकि यमुनोत्री के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी- खरसाली में भी लगभग 500 वाहन और 4500 श्रद्धालु हैं। यात्रियों के रिकार्ड संख्या में दोनों धामों में आने की संभावना का आकलन करने के बाद प्रशासन के यात्रा व्यवस्था से जुड़े तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क करते हुए यात्रा रूटों और धामों में निंरतर तैनात रहने के निर्देश जारी किए है।

जिला मुख्यालय पर स्थापित यात्रा नियंत्रण कक्ष से धामों व मार्गों की स्थिति पर सीसीटीवी फीड के माध्यम से निरंतर नजर रखी जा रही है। यह नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे काम कर रहा है और यात्रियों की भीड़ बढाने के साथ ही निगरानी व्यवस्थाओं को भी लागातार बढाया जा रहा है।

जिलाधिकारी डा. मंेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा नियंत्रण कक्ष की कमान संभाल कर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने भी यात्रियों की रिकार्ड संख्या को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़़ प्रबंधन तथा ट्रैफिक नियमन को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श कर मातहतों को व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा व्यवस्थाओं के संपादन, समन्वय, विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद है। गंगोत्री क्षेत्र के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जय किशन आज सुबह से ही नगुण होते हुए गंगोत्री मार्ग के विभिन्न पड़ावों का निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हैं। गंगोत्री के सेक्टर अधिकारी और उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी भी गंगोत्री क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हैं। यमुनोत्री क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू व सुव्यस्थित बनाए रखने के लिए तैनात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी भी जानकीचट्टी से यमुनोत्री के पैदल मार्ग की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने के साथ ही अतिरिक्त व्यवस्थाओं को जुटाने व यात्रियों की भीड़ के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर तैनात हैं। इस सिलसिले में उन्होंने आज यमुनोत्री धाम का दौरा करने के साथ ही पैदल मार्ग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ में उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी का कार्यभार देख रहे उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक ने भी आज यमुनोत्री धाम का दौरा कर जानकीचट्टी में ही डेरा डाला है।

पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा स्थिति का आकलन करने के बाद होल्डिंग प्वाईंट्स, गेट व वन-वे व्यवस्था को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है और अतिरिक्त संख्या में पुलिस, होमगार्ड्स व पीआरडी के जवान धामों व यात्रा रूटों पर तैनात किया गया है। यमुनोत्री रूट पर जानकीचट्टी व धाम क्षेत्र में में पुलिस उपाधीक्षक एसएस भंडारी सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में जुटे हैं और यात्रा ड्यूटी के लिए बड़कोट में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी बडोनी को तैनात किया गया है। जबकि गंगोत्री क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार पुलिस से संबधित व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने में जुटे हैं।

You Might Also Like

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए

लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

TAGGED: devotees, devotional, Gangotri-Yamunotri Dham
News Nishana Desk 1 May 19, 2024 May 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रतिदिन 3500 श्रद्धालु ही कर सकेंगे दर्शन
Next Article तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे सचिव स्वास्थ्य / प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 6, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन, देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में लगभग 440 संकेतकों के आधार पर निर्धारित किए गए विकास के लक्ष्य, विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 2, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?