By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, उच्च शिक्षा, पर्यटन, शिक्षा, वित्त, रोजगार, वन संरक्षण एवं प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

News Nishana
Last updated: 2026/07/10 at 2:58 PM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के रोजगार, वन संरक्षण तथा सुशासन को गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

*पिथौरागढ़ में सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण को मंजूरी*

एआईसीटीई मानकों के अनुरूप पिथौरागढ़ के मढ़धुरा स्थित निर्माणाधीन नन्हीं परी सीमान्त प्रौद्योगिकी संस्थान के समुचित विकास के लिए कुल 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया। इससे शैक्षणिक भवन, छात्रावास, फैकल्टी आवास, खेल परिसर, ऑडिटोरियम तथा आधुनिक प्रयोगशालाओं सहित विश्वस्तरीय शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित की जाएगी।

*पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता, उत्तराखण्ड रिवर राफ्टिंग/क्याकिंग संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी*

राज्य में साहसिक पर्यटन को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से “उत्तराखण्ड रिवर राफ्टिंग/क्याकिंग संशोधन नियमावली-2026” के प्रख्यापन को स्वीकृति दी गई। नई नियमावली में सुरक्षा मानकों को प्रभावी बनाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के विरुद्ध दंडात्मक प्रावधान शामिल किए गए हैं।

*श्रीनगर में अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से मिलेगा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन*

पीएम पोषण योजना के अंतर्गत श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) स्थित केंद्रीकृत किचन से अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा चयनित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पका-पकाया मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की गई।

*राज्य भण्डारण निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ*

उत्तराखण्ड राज्य भण्डारण निगम के नियमित 68 कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप वेतनमान का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस निर्णय से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा तथा व्यय निगम अपने संसाधनों से वहन करेगा।

*कुंभ मेला-2027 की पारदर्शी लेखा परीक्षा के लिए दो पदों का सृजन*

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की समवर्ती लेखा परीक्षा को प्रभावी बनाने हेतु एक तकनीकी विशेषज्ञ तथा एक वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी सहित कुल दो पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई।

*उत्तराखण्ड वित्त सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी*

उत्तराखण्ड वित्त सेवा नियमावली में पदोन्नति संबंधी उत्पन्न विसंगतियों को दूर करने के लिए संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिससे उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से पदोन्नति की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

*वित्त ऑडिट प्रकोष्ठ होगा और अधिक सशक्त*

राज्य में वित्तीय अनुश्रवण एवं लेखा परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वित्त ऑडिट प्रकोष्ठ की संरचना को अद्यतन करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पदों के उच्चीकरण, भर्ती स्रोत में परिवर्तन तथा दो नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई।

*विदेशों में रोजगार के अवसरों से जुड़ेंगे उत्तराखण्ड के युवा*

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत सहसपुर स्किल हब में स्थापित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के सफल संचालन हेतु सात पदों वाली प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के गठन को मंजूरी दी गई। इससे युवाओं को विदेशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों, प्रशिक्षण एवं नियोजन से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

*बापूग्राम आरक्षित वन प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन पर कैबिनेट का मार्गदर्शन*

ऋषिकेश स्थित बापूग्राम आरक्षित वन से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन एवं भावी कार्यवाही के संबंध में कैबिनेट ने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

*अरेबिया मदरसों की अनुदान योजना का बजट मद वित्तीय वर्ष 2027-28 से समाप्त*

राज्य में लागू नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2027-28 से “अरेबिया मदरसों को अनुदान” संबंधी बजट मानक मद को समाप्त (विलोपित) किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान की। नई व्यवस्था के तहत केवल उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त संस्थान ही संचालित होंगे।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana July 10, 2026 July 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य, पाचवें दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उमड़ी सहभागिता, सेक्टर-05 के नागरिकों और संगठनों ने रखे विकास से जुड़े सुझाव, आने वाले देहरादून का विजन डॉक्यूमेंट “देहरादून महायोजना-2041” : बंशीधर तिवारी
Next Article अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील, सहसपुर, डालनवाला और पौंधा में एक साथ कार्रवाई, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?