By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा, देहरादून को वैश्विक आपदा प्रबंधन विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा, देहरादून को वैश्विक आपदा प्रबंधन विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा, देहरादून को वैश्विक आपदा प्रबंधन विमर्श का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

News Nishana
Last updated: 2026/11/28 at 4:48 PM
News Nishana
Share
14 Min Read
SHARE

◼️सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की ऐतिहासिक सफलता के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

◼️50 से अधिक देशों के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं आपदा प्रबंधन संस्थानों के प्रतिनिधि कर रहे प्रतिभाग

◼️छह महाद्वीपों में एक साथ आयोजित हो रहे सम्मेलन के विभिन्न सत्र, 30 से अधिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सहभागिता

◼️आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक, नवाचार, अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर होगा व्यापक मंथन

◼️हिमालयी क्षेत्रों की संवेदनशीलता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की रणनीतियों पर विशेष चर्चा

◼️बोले मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन का उद्देश्य केवल राहत और बचाव नहीं, बल्कि जोखिमों का पूर्वानुमान, तैयारी और सुरक्षित भविष्य का निर्माण होना चाहिए

◼️विकास योजनाओं में पर्यावरणीय संतुलन और मानवीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर दिया जोर

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा की। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े संगठन प्रतिभाग कर रहे हैं।

**वैश्विक अनुभवों और सामूहिक प्रयासों का साझा मंच बना उत्तराखंड**

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के आयोजन को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य को आपदा प्रबंधन, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में सार्थक पहल है। सम्मेलन के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों के अनुभवों, आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और अनुसंधान को साझा करने के साथ ही आपदाओं से निपटने के लिए समन्वित रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन से जुड़ी हिमालयन एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित सभी संस्थाओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन वेस्टइंडीज से ऑस्ट्रेलिया तक, गुजरात से पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से तमिलनाडु तक विभिन्न क्षेत्रों को एक साझा मंच पर जोड़ रहा है। उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों, देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा लगभग 50 देशों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि आपदा प्रबंधन अब किसी एक देश या क्षेत्र का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की साझा जिम्मेदारी है। यह आयोजन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को भी साकार करता है।

**सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन: मानवता, साहस और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक विजय**

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 नवंबर का दिन उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2023 में इसी अवधि के दौरान सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उस कठिन समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश उन श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा था। सुरंग के बाहर श्रमिकों के परिजनों की चिंता, प्रदेशवासियों की उम्मीदें और बाबा बौखनाग जी के प्रति लोगों की आस्था उस कठिन अभियान के दौरान सभी को संबल प्रदान कर रही थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 41 श्रमिकों का सुरक्षित बाहर आना केवल एक रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता नहीं, बल्कि मानवता, साहस, धैर्य और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक विजय थी। उन्होंने विशेष रूप से श्रमिक गब्बर सिंह नेगी सहित सभी श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री प्रतिदिन उनसे संवाद कर रहे थे और हर स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के इस सहयोग को कठिन समय में अभिभावक के समान संबल बताया।

**रैट माइनर्स से लेकर सेना और बचाव दलों तक—हर योगदान बना सफलता की कड़ी**

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में योगदान देने वाले इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, रैट माइनर्स, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, केंद्रीय एवं राज्य की एजेंसियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब बड़ी मशीनों के सामने चुनौतियां आईं, तब रैट माइनर्स ने अपने कौशल और साहस से अंतिम चरण में महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। यह अभियान आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ मानवीय संवेदनशीलता, अनुभव, धैर्य और सामूहिक प्रयासों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान देहरादून में आयोजित एक अन्य अंतरराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में विदेशी विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया था। उस समय उत्तराखंड ने पूरी दुनिया को यह दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी समन्वित प्रयास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव प्रतीत होने वाले कार्य को संभव बनाया जा सकता है।

**जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां: आपदा प्रबंधन अब पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी**

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। कहीं अत्यधिक वर्षा और बाढ़ की घटनाएं हो रही हैं, तो कहीं सूखा, भूस्खलन, वनाग्नि और चरम मौसमी परिस्थितियां जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं। इन आपदाओं का प्रभाव केवल जन-धन की हानि तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अर्थव्यवस्था, कृषि, प्राकृतिक संसाधनों और सामाजिक संरचना पर भी पड़ता है। ऐसे में आपदा प्रबंधन के लिए वैश्विक स्तर पर साझा प्रयास, अनुभवों का आदान-प्रदान और प्रभावी कार्ययोजना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रतिक्रियात्मक व्यवस्था से आगे बढ़कर पूर्वानुमान, पूर्व तैयारी और जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है। आपदा आने के बाद राहत और बचाव कार्य करना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक जरूरी है कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान की जाए और जन-धन की हानि को कम करने के लिए पहले से प्रभावी व्यवस्थाएं विकसित की जाएं।

**हिमालय की सुरक्षा में ही करोड़ों लोगों के भविष्य की सुरक्षा**

मुख्यमंत्री ने हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड सहित संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र पर्यावरणीय और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा, वर्ष 2021 की चमोली आपदा, सिलक्यारा सुरंग घटना और हाल के वर्षों में हुई विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं ने यह स्पष्ट किया है कि हिमालयी क्षेत्रों में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नेपाल, भूटान और तिब्बत सहित समूचे हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियां काफी हद तक समान हैं। इसलिए इस सम्मेलन में हिमालयी क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियां करोड़ों लोगों के जीवन का आधार हैं। यहां के ग्लेशियर, वन, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र पूरे देश और क्षेत्र की जल एवं पर्यावरणीय सुरक्षा से जुड़े हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों पर पड़ रहे प्रभाव, अतिवृष्टि, भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन तथा समय रहते चेतावनी देने वाली व्यवस्थाओं का विकास आज की आवश्यकता है।

**आधुनिक तकनीक और पारंपरिक ज्ञान से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र**

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन में पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और ड्रोन तकनीक के माध्यम से आपदा संबंधी जोखिमों का बेहतर आकलन किया जा सकता है। इन तकनीकों का लाभ प्रदेश के अंतिम गांव तक पहुंचना चाहिए, ताकि समय रहते चेतावनी जारी हो सके और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को केवल राहत एवं बचाव तक सीमित न रखते हुए आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी और आपदा के बाद प्रभावी पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण से जोड़ना होगा।

‘ *रेजिलिएंस स्टार्ट्स एट होम’: आपदा से मुकाबले की शुरुआत घर और समुदाय से***

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम ‘रेजिलिएंस स्टार्ट्स एट होम—एंटीसिपेटिंग रिस्क्स, बिल्डिंग रेजिलिएंस, ट्रांसफॉर्मिंग फ्यूचर’ अत्यंत प्रासंगिक है। आपदा से निपटने की तैयारी केवल सरकारी संस्थाओं या विशेषज्ञों तक सीमित नहीं रह सकती। इसकी शुरुआत घर, गांव, विद्यालय, कार्यालय और स्थानीय समुदाय से होनी चाहिए। प्रत्येक नागरिक को आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी होनी चाहिए। प्रशिक्षित युवा, पंचायतें, स्थानीय संस्थाएं और समुदाय आधारित चेतावनी प्रणाली आपदा के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

**छह महाद्वीपों में एक साथ विमर्श, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मिलेगी नई दिशा**

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का हाइब्रिड एवं विकेंद्रीकृत स्वरूप सराहनीय है। छह महाद्वीपों में एक साथ आयोजित किए जा रहे सत्रों के माध्यम से विभिन्न देशों के विशेषज्ञों और संस्थानों को एक मंच पर जोड़ने के साथ ही यात्रा से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने का प्रयास भी किया गया है। सम्मेलन में 30 से अधिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों तथा 30 से अधिक सहयोगी संस्थानों की सहभागिता आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करेगी।

**आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड की तैयारियां: पूर्व चेतावनी से पुनर्वास तक व्यापक प्रयास**

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ कर रही है। राज्य में एसडीआरएफ को मजबूत करने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने, पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

**धराली आपदा के बीच मानवीय संवेदना और विश्वास का भावुक प्रसंग**

उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे स्वयं हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्र पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गुजरात की एक महिला ने उन्हें अपना धर्मभाई मानते हुए राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भावनात्मक प्रसंग उनके लिए केवल एक व्यक्तिगत अनुभव नहीं, बल्कि आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे कठिन समय में लोगों का विश्वास और स्नेह सरकार को उनके साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।

**अनुसंधान, प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता से बनेगा सुरक्षित उत्तराखंड**

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में आपदा जोखिमों का आकलन करने, चेतावनी तंत्र को मजबूत बनाने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन में होने वाला विचार-विमर्श न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे हिमालयी क्षेत्र और विश्व के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

**मानवीय सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन के साथ ही संभव है टिकाऊ विकास**

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की कोई भी परियोजना मानव जीवन से अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो सकती। इसलिए प्रत्येक विकास योजना में सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और आपदा प्रबंधन के पहलुओं को समाहित किया जाना चाहिए। विकास और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन स्थापित करते हुए ही सुरक्षित, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस संकल्प में पर्यावरण संरक्षण, जनसुरक्षा तथा आपदा के प्रति तैयारी को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के सफल आयोजन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि यहां होने वाला मंथन आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नई नीतियों, तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में योगदान देने वाले सभी लोगों, आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों और सम्मेलन के आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री

आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री की चार घोषणाएं, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत, सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री

CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28

अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश

धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी

News Nishana November 28, 2026 November 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, गतिमान परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने तथा नई परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
आपदा प्रबंधन दिवस पर मुख्यमंत्री की चार घोषणाएं, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत, सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28
उत्तराखंड बिग न्यूज November 27, 2026
अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 25, 2026
झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला, सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं, धार्मिक स्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?