By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28
उत्तराखंडबिग न्यूज

CM धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक, 23 प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, हरिद्वार में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय, वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा हुई 28

News Nishana
Last updated: 2026/11/27 at 8:57 AM
News Nishana
Share
16 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फसलों पर राज्य कैबिनेट की मुहर लगी। राज्य कैबिनेट की बैठक में करीब 23 मामलों पर चर्चा के बाद कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी। आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1700 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। इसके अलावा हरिद्वार में पोड टैक्सी परियोजना के निर्माण के संबंध में भी कैबिनेट ने निर्णय लिया। महायोजना में भू-उपयोग परिवर्तन हेतु निर्धारित शुल्क में संशोधन के संबंध में भी कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया। वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की आयु सीमा को बढ़ाकर 28 वर्ष किया गया। आईये नजर डालते हैं धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों पर

1 उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के अन्तर्गत उपाध्यक्ष का 1 अतिरिक्त पद सृजित किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

2 केंद्र सरकार द्वारा संगठित, असंगठित एवं अन्य क्षेत्रों के सभी कर्मचारियों और कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा का विस्तार देने के उद्देश्य से लागू सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 154 एवं 156 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 प्रख्यापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। नियमावली के लागू होने से संगठित एवं असंगठित कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा। असंगठित कर्मकारों एवं भवन संनिर्माण कर्मकारों के कल्याण हेतु पृथक-पृथक बोर्डों के गठन का प्रावधान किया गया है। कर्मकार द्वारा नामांकित व्यक्ति या उत्तराधिकारी के नाबालिग होने की स्थिति में नियोक्ता द्वारा उसके वयस्क होने तक ग्रेच्युटी राशि भारतीय स्टेट बैंक अथवा किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में सावधि जमा में निवेश किए जाने का प्रावधान है। कर्मकारों के नामांकन की रीति एवं प्रारूप निर्धारित किए गए हैं। कर्मकार की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के व्यय हेतु राशि सक्षम प्राधिकारी के पास जमा किए जाने का प्रावधान है। कर्मचारी बीमा न्यायालय की संरचना एवं नियंत्रण आदि के सम्बन्ध में प्रावधान किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन कर असंगठित कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

3 कर्मचारी राज्य बीमा योजना, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) की सीधी भर्ती के पदों हेतु निर्धारित शैक्षिक योग्यता में डी.फार्मा के अतिरिक्त बी.फार्मा को सम्मिलित किए जाने के सम्बन्ध में।
इस हेतु कैबिनेट द्वारा उत्तराखण्ड कर्मचारी राज्य बीमा योजना फार्मासिस्ट संवर्ग (एलोपैथिक) सेवा नियमावली, 2021 के नियम-8 (शैक्षिक अर्हता) में संशोधन करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा योजना फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) (संशोधन) सेवा नियमावली, 2026 प्रख्यापित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

4 पेराई सत्र 2026-27 हेतु उत्तराखण्ड राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंकों से ऋण लिए जाने हेतु शासकीय प्रत्याभूति प्रदान किए जाने का कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय

5 राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को पेराई सत्र में गन्ना किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान हेतु राज्य सरकार द्वारा शासकीय प्रत्याभूति प्रदान की जाती रही है। पेराई सत्र 2026-27 हेतु चीनी मिल बाजपुर, नादेही, किच्छा एवं डोईवाला के लिए कुल ₹207.75 करोड़ की शासकीय प्रत्याभूति प्रदान किए जाने का प्रस्ताव है।

6 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन सेवा में भर्ती तथा नियुक्त कार्मिकों की सेवा शर्तों को विनियमित किए जाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड एक्स-रे प्राविधिज्ञ सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पी.जी. पाठ्यक्रम में प्रवेशित छात्रों हेतु अनिवार्य राजकीय सेवा सम्बन्धी बॉण्ड अनुमन्य किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय
उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से अनिवार्य राजकीय सेवा सम्बन्धी बॉण्ड निष्पादित कर पी.जी. पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात संबंधित चिकित्सकों को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दुर्गम/पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित चिकित्सालयों में 02 वर्ष की अनिवार्य राजकीय सेवा हेतु नियुक्ति प्रदान की जाती रही है। सीनियर रेजीडेन्ट चिकित्सकों की कमी को देखते हुए पी.जी. पाठ्यक्रम में प्रवेशित छात्रों हेतु अनिवार्य राजकीय सेवा सम्बन्धी बॉण्ड अनुमन्य किए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल द्वारा सहमति व्यक्त की गई है।

7.उत्तराखण्ड ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव नीति, 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी
वर्तमान में प्रचलित ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख-रखाव नीति, 2024 को अधिक्रमित कर उत्तराखण्ड ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव नीति, 2026 प्रख्यापित किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित किया गया।

8.उत्तराखण्ड राज्य में विविध निर्माण कार्यों हेतु सूचीबद्ध कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को सूचीबद्ध पैनल से हटाए जाने का कैबिनेट ने लिया निर्णय।
एनएचआईडीसीएल को शासकीय विभागों के विविध निर्माण कार्यों हेतु कार्यदायी संस्था के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। आवास विभाग द्वारा उक्त संस्था को राज्य के पाँच जनपदों में ऑटोमेटेड/ मैकेनाइज्ड/टनल पार्किंग से सम्बन्धित आवंटित निर्माण कार्यों में रुचि न दिखाए जाने तथा निर्गत धनराशि के सापेक्ष दीर्घ समयावधि में भी निर्माण कार्य प्रारम्भ न किए जाने के दृष्टिगत समस्त पार्किंग/विविध निर्माण कार्यों हेतु कार्यदायी संस्था की सूची से हटाए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिमण्डल द्वारा निर्णय लिया गया।

9.उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान किए जाने को मंत्रिमण्डल ने दी संस्तुति।

10.उत्तराखण्ड सेतु आयोग सूचना प्रौद्योगिकी सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंत्रिमण्डल ने दिया अनुमोदन।
नियोजन विभागान्तर्गत सेतु आयोग, उत्तराखण्ड के संगठनात्मक ढाँचे को स्वीकृति प्रदान की गई है। विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन हेतु तकनीकी एवं अन्य कार्यों के सम्पादनार्थ सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित कार्मिकों की सेवा शर्तों के विनियमन हेतु उत्तराखण्ड सेतु आयोग सूचना प्रौद्योगिकी सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंत्रिमण्डल ने दिया अनुमोदन।

11.उत्तराखण्ड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंत्रिमण्डल का अनुमोदन।
उत्तराखण्ड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा नियमावली, 2019 के अन्तर्गत अधिमानी अर्हता सम्बन्धी बिन्दु-9 एवं नियमावली के अंग्रेजी संस्करण में भिन्नता के दृष्टिगत अधिमानी अर्हता सम्बन्धी धारा-9 के भाग (1) में ‘प्रादेशिक सेवा’ के स्थान पर ‘प्रादेशिक सेना’ किया जाना प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी (पे मैट्रिक्स लेवल-10) की सीधी भर्ती के अधियाचन में विसंगति उत्पन्न न हो।

12.आबकारी विभागान्तर्गत उप आबकारी आयुक्त के 05 एवं सहायक आबकारी आयुक्त के 06 नवीन पदों, अर्थात कुल 11 नवीन पदों के सृजन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
आबकारी विभागान्तर्गत अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण, अवैध मदिरा की पूर्ण रोकथाम एवं विभागीय कार्यावश्यकता के दृष्टिगत वर्तमान में सृजित 02 परिक्षेत्रों को 07 परिक्षेत्रों में पुनर्गठित करते हुए प्रत्येक परिक्षेत्र में 01-01 उप आबकारी आयुक्त का पद निर्धारित किया गया है। इस प्रकार उप आबकारी आयुक्त (वेतन लेवल-11) के 05 नवीन पद तथा राज्य में स्थापित डिस्टलरीज/ब्रूवरीज हेतु सहायक आबकारी आयुक्त (वेतन लेवल-10) के 06 नवीन पद, अर्थात कुल 11 नवीन पदों का सृजन किया गया है।

13.महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभागान्तर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मासिक मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय हेतु मंत्रिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

14. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. दिनेश चन्द्र ध्यानी, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग) को समान सेवा लाभ प्रदान किए जाने से सम्बन्धित प्रकरण पर मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन दिया गया।

15. जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शुल्क के रूप में लिए जाने वाले अंशदान एवं क्षतिपूर्ति शुल्क में परिवर्तन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शुल्क को भारत सरकार के अनुरूप 10 प्रतिशत (15 प्रतिशत के स्थान पर) करते हुए जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास शुल्क की 5 प्रतिशत दर को क्षतिपूर्ति शुल्क में सम्मिलित कर क्षतिपूर्ति शुल्क को 15 प्रतिशत (10 प्रतिशत के स्थान पर) किया गया है तथा पूर्व में रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरें स्थगित रहेंगी।

16. उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली, 2025 के प्रख्यापन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

राजस्व विभाग के अन्तर्गत राजस्व निरीक्षक (सुपरवाइजर कानूनगो) एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों पर पदोन्नति पोषक संवर्ग (पटवारी/लेखपाल) से वरिष्ठता के आधार पर करने तथा पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश राज्य के समान राजस्व निरीक्षक/रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत करते हुए राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) पद पर मौलिक नियुक्ति की वरिष्ठता के अनुसार नायब तहसीलदार/सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था हेतु कैबिनेट द्वारा उत्तराखण्ड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक (राजस्व निरीक्षक) सेवा नियमावली बनाये जाने के संबंध में मंत्रिमण्डल की उप समिति बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

17. वन आरक्षी पद पर सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ वन सेवा नियमावली, 2016 (यथासंशोधित, 2018 एवं 2026) के अन्तर्गत वन आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती हेतु अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप दिनांक 31.12.2028 तक सीधी भर्ती हेतु वन आरक्षी पद की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष किए जाने के उद्देश्य से नियम-10 में आवश्यक संशोधन करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ वन सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 प्रख्यापित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

18. भवन उपयोग के आधार पर भू-खण्ड क्षेत्रफल की सीमा का वर्गीकरण करते हुए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि/विनियम, 2011 के मानकों से शिथिलीकरण प्रदान किए जाने हेतु स्तर निर्धारित किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।
पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों की परिस्थितियों के दृष्टिगत भवन निर्माण एवं विकास उपविधि/विनियम के मानकों से शिथिलीकरण प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में कार्य की प्रकृति के अनुरूप पृथक-पृथक सक्षम स्तर का निर्धारण कर प्रकरणों का सुगमतापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण करने हेतु शासनादेश में आंशिक संशोधन करते हुए भवन उपयोग के आधार पर भू-खण्ड क्षेत्रफल की सीमा का वर्गीकरण कर शिथिलीकरण का स्तर निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित किया गया।

19. महायोजना में भू-उपयोग परिवर्तन हेतु निर्धारित शुल्क में संशोधन के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

वर्तमान में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की दरें अव्यावहारिक होने तथा स्थानीय स्तर पर भूमि की सर्किल दर अधिक होने के कारण भू-स्वामी एवं विकासकर्ता वैधानिक स्वीकृति लेने से बच रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप अवैध, अनियंत्रित एवं अनियोजित निर्माण/प्लॉटिंग की स्थिति बढ़ रही है, जिससे महायोजना का मूल स्वरूप प्रभावित होने की सम्भावना है। नियोजित एवं वैधानिक विकास को गति प्रदान करने, ईओडीबी को बढ़ाने, निजी विकासकर्ताओं द्वारा अवस्थापना निर्माण को प्रोत्साहित करने, शासकीय बजट पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय भार को रोकने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को पुनर्जीवित करने, प्राधिकरण को वर्तमान वित्तीय संकट से उबारने तथा भूमि विवादों की संभावनाओं को न्यूनतम करने के दृष्टिगत शासनादेश दिनांक 01.08.2025 द्वारा निर्धारित भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की व्यवस्था के स्थान पर शासनादेश दिनांक 06.10.2021 के अनुसार भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की दरें निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव को मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित किया गया।

20. हरिद्वार शहर में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (पीआरटी) (पॉड टैक्सी) ‘हरिद्वार दर्शन’ परियोजना के निर्माण के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

हरिद्वार शहर में विश्वसनीय एवं सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के रूप में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की स्थापना प्रस्तावित है। यह पृथक ग्रिड पर संचालित होने वाली सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है। प्रस्तावित मार्ग/रूट इस प्रकार हैं-
कॉरिडोर-1 में सीतापुर से भारत माता मंदिर तक का मार्ग प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 15.58 किलोमीटर होगी और इस पर 15 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। कॉरिडोर-2 में सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर तक का मार्ग प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 3.10 किलोमीटर होगी और इस मार्ग पर 4 स्टेशन प्रस्तावित हैं। वहीं कॉरिडोर-3 में गणेशपुरम से डीएवी स्कूल तक का मार्ग प्रस्तावित है। इसकी लंबाई 2.40 किलोमीटर होगी और इस पर 2 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इस प्रकार तीनों प्रस्तावित कॉरिडोर की कुल लंबाई 21.08 किलोमीटर तथा कुल प्रस्तावित स्टेशनों की संख्या 21 होगी।

परियोजना के निर्माण हेतु कुल 6.9555 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें 6.1171 हेक्टेयर सरकारी भूमि तथा 0.8384 हेक्टेयर निजी भूमि है। निर्माण सामग्री, औजार, मशीनरी एवं अन्य कार्यों हेतु अतिरिक्त 2.00 हेक्टेयर अस्थायी भूमि की आवश्यकता 05 वर्षों के लिए होगी। उक्त अस्थायी भूमि प्रस्तावित पी.आर.टी. डिपो, सीतापुर के समीप चिन्हित की गई है।

21. बापूग्राम आरक्षित वन, ऋषिकेश की 594.90 एकड़ अधिसूचित वन भूमि के सम्बन्ध में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन एवं भावी कार्यवाही हेतु वन भूमि को डीनॉटीफाई करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल द्वारा सैद्धान्तिक स्वीकृति दी गई है। इस प्रकरण में प्रस्ताव वन विभाग द्वारा दिया जायेगा।

22. उत्तराखण्ड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान (कर्मचारियों की सेवा) नियमावली, 2013 में अग्रेत्तर संशोधन करते हुए उत्तराखण्ड महाधिवक्ता कार्यालय अधिष्ठान (कर्मचारियों की सेवा) (संशोधन) नियमावली, 2026 प्रख्यापित किए जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

23. आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1700 रूपये प्रतिमाह वृद्धि किये जाने का कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

You Might Also Like

अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश

धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री

झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला, सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं, धार्मिक स्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

News Nishana November 27, 2026 November 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अग्निकांड प्रभावित गांव पवाणी पहुंचे मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द, प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, सर्दी एवं संभावित बर्फबारी को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने के निर्देश
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसान कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों की गिनाईं उपलब्धियां, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड बिग न्यूज November 26, 2026
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें नवनियुक्त अधिकारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 25, 2026
झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला, सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं, धार्मिक स्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास, टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
उत्तराखंड बिग न्यूज November 24, 2026
बोले सीएम धामी भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई, विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की छूट, 1064 ऐप से आम जनता को मिला शिकायत का प्रभावी माध्यम
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 23, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?