By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बोले सीएम धामी भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई, विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की छूट, 1064 ऐप से आम जनता को मिला शिकायत का प्रभावी माध्यम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > बोले सीएम धामी भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई, विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की छूट, 1064 ऐप से आम जनता को मिला शिकायत का प्रभावी माध्यम
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

बोले सीएम धामी भ्रष्टाचार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई, विजिलेंस को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ स्वतंत्र कार्रवाई की छूट, 1064 ऐप से आम जनता को मिला शिकायत का प्रभावी माध्यम

News Nishana
Last updated: 2026/11/23 at 3:56 PM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। प्रदेश में ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजिलेंस को भ्रष्टाचार के मामलों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि भ्रष्टाचार चाहे किसी भी स्तर पर हो, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटे कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। इससे स्पष्ट है कि सरकार की नीति में पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है।

धामी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सतर्कता विभाग की कार्रवाई में तेजी आई है। रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं से जुड़े मामलों में विजिलेंस द्वारा जांच और कार्रवाई की गई है। ट्रैप कार्रवाई के माध्यम से रिश्वत लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विभिन्न मामलों में विभागीय कार्रवाई और निलंबन जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

*बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई से दिया स्पष्ट संदेश*

सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने में संकोच नहीं किया है। हरिद्वार नगर निगम के भूमि घोटाले में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों सहित कई अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में खरीद से जुड़ी अनियमितताओं तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी कार्रवाई की गई। इन मामलों से सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई में किसी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*1064 ऐप से आम नागरिकों को मिली शिकायत की सुविधा*

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में सतर्कता विभाग का 1064 ऐप आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है। इस ऐप के जरिए नागरिक रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें सीधे दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर विजिलेंस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती है, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा जाता है। इससे शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया अधिक सुगम और सुलभ हुई है तथा आम नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ी है।

*विजिलेंस को मजबूत करने पर सरकार का जोर*

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए विजिलेंस विभाग को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में जांच के साथ-साथ न्यायालयों में प्रभावी पैरवी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके। सरकार का प्रयास है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई हो, जिससे शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और आम जनता का विश्वास और मजबूत हो।

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग करता है अथवा अपने पद का दुरुपयोग करता है, तो इसकी सूचना निर्भीक होकर सतर्कता विभाग को दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा संकल्प होना चाहिए। जनसहयोग से ही भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

You Might Also Like

झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला, सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं, धार्मिक स्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास, टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

News Nishana November 23, 2026 November 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article “धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास, टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला, सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं, धार्मिक स्थलों के विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने तथा पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण की घोषणा
आस्था उत्तराखंड November 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास, टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
उत्तराखंड बिग न्यूज November 24, 2026
“धामी ही धाकड़” अब राजनाथ सिंह ने भी लगाई धामी सरकार के काम पर मुहर बोले हिमालय की तरह अडिग है धामी सरकार उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार, उत्तराखंड में कमल कर रहा कमाल, मां गंगा की धारा की तरह आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार 60 पार कार्यसमिति की बैठक में संकल्प , डबल इंजन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा जनता से आशीर्वाद के लिए निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा
उत्तराखंड पॉलिटिक्स November 22, 2026
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण पर दिया जोर, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 22, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?