By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राज्यपाल से मिले हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र रावत, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति : त्रिवेन्द्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > राज्यपाल से मिले हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र रावत, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति : त्रिवेन्द्र
उत्तराखंडबिग न्यूज

राज्यपाल से मिले हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र रावत, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति : त्रिवेन्द्र

News Nishana
Last updated: 2026/08/18 at 4:01 PM
News Nishana
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोक भवन, देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उपलब्ध पिरूल, गोबर एवं अन्य जैविक संसाधनों के वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपयोग को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इन स्थानीय संसाधनों को मूल्यवर्धित उत्पादों, ऊर्जा उत्पादन तथा आजीविका के नए अवसरों से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में प्राकृतिक एवं स्थानीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और उनका वैज्ञानिक उपयोग रोजगार सृजन, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता तथा पलायन की चुनौती को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पिरूल और गोबर जैसे संसाधन, जिन्हें अक्सर अपशिष्ट के रूप में देखा जाता है, तकनीक और नवाचार के माध्यम से ग्रामीण आय के महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं।

हरिद्वार लोकसभा सांसद ने कहा कि विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों, तकनीकी विशेषज्ञों तथा नवाचार आधारित संस्थाओं को स्थानीय संसाधनों के उपयोग से जुड़ी संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करना चाहिए। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप तकनीकी समाधान विकसित कर इन्हें ग्राम स्तर तक पहुंचाने से ग्रामीण क्षेत्रों में नए आर्थिक अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड के गांवों को स्थानीय संसाधनों, स्थानीय प्रतिभा और स्थानीय उद्यमिता के आधार पर मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। संसाधन से समृद्धि और गांव से आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐसे प्रयास उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों का मूल्यवर्धन, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण आजीविका के विस्तार के माध्यम से उत्तराखंड के गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana August 18, 2026 August 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कैसे राष्ट्रीय नेतृत्व का बलूनी पर बढ़ा भरोसा, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ तीन बार मिली बड़ी जिम्मेदारी की बड़ी वजह, हर मोर्चे पर राष्ट्रीय नेतृत्व की उम्मीद पर खरे उतरे बलूनी, अनिल बलूनी की हैट्रिक की ये रही बड़ी वजह
Next Article ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत, समयबद्ध निस्तारण पर जोर, ऑटो रिजेक्ट और डुप्लीकेट पत्रावलियों का होगा समाधान, समय-सीमा से पहले अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?