By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प : विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक, सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए में लगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी, आधारभूत संरचना के विस्तार पर रहा फोकस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प : विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक, सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए में लगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी, आधारभूत संरचना के विस्तार पर रहा फोकस
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प : विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक, सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए में लगी विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी, आधारभूत संरचना के विस्तार पर रहा फोकस

News Nishana
Last updated: 2026/07/06 at 2:28 PM
News Nishana
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बीते पांच वर्षों के दौरान सुशासन, पारदर्शिता और विकास को नई गति मिली है। इसी विकास यात्रा और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे “सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह” के अंतर्गत सोमवार को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) सभागार में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में धामी सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, शहरी विकास, पर्यटन, आवास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों, प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने प्रतिभाग कर उत्तराखंड की बदलती विकास यात्रा को नजदीक से देखा।

मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार 4 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह” मनाया जा रहा है। यह सप्ताह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, सुशासन की पहलों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विशेष कार्यक्रमों, जनजागरूकता अभियानों और प्रदर्शनी आयोजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आमजन के सामने रखा जा रहा है।

इसी क्रम में सेवा सप्ताह के तीसरे दिन एमडीडीए सभागार में आयोजित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जहां सड़क, रेल, रोपवे, उड़ान योजना और अन्य प्रमुख अवस्थापना परियोजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड के विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत की गई।

*विकास के नए आयामों से परिचित हुए लोग*

प्रदर्शनी में उत्तराखंड में तेजी से विकसित हो रहे आधारभूत ढांचे की झलक प्रस्तुत की गई। इसमें सड़क, रेल, रोपवे, हवाई संपर्क, शहरी विकास, आवास, पर्यटन और अन्य वृहद अवस्थापना परियोजनाओं से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की गईं। विभिन्न डिस्प्ले पैनलों और सूचना सामग्री के माध्यम से नागरिकों को बताया गया कि किस प्रकार राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधाओं से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

प्रदर्शनी में चारधाम ऑल वेदर रोड, रेल कनेक्टिविटी परियोजनाओं, रोपवे योजनाओं, क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना (उड़ान), शहरी बुनियादी ढांचे के विकास तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। आगंतुकों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विकास कार्यों और परियोजनाओं में विशेष रुचि दिखाई तथा अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

*विकास और जनकल्याण को जोड़ने का प्रयास*

सेवा सप्ताह का उद्देश्य केवल विकास कार्यों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है। इसी दृष्टि से प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि नागरिक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें और उनका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का भी प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

*विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास*

प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य का प्रदेश ही नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रही आधुनिक आधारभूत संरचना वाला राज्य भी बन रहा है। सेवा सप्ताह के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ विकास की इस यात्रा में जनसहभागिता को भी बढ़ावा दे रहे हैं। राज्य सरकार की उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

*विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना जरूरी : बंशीधर तिवारी*

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सेवा सप्ताह सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तराखंड में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और इन विकास परियोजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, रोपवे और हवाई संपर्क जैसी परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा दे रही हैं। ऐसे आयोजनों से नागरिकों को विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर देखने और समझने का अवसर मिलता है।

*जनभागीदारी से और मजबूत होगा विकास का अभियान : मोहन सिंह बर्निया*

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब आमजन उनकी जानकारी प्राप्त करें और उनमें सक्रिय सहभागिता निभाएं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य की प्रमुख अवस्थापना परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिकों को सरकार की विकासपरक सोच और कार्यों को समझने में सहायता मिलेगी।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana July 6, 2026 July 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article महायोजना पर कसरत, शुरू हुआ जनसुनवाई का दौर, देहरादून मास्टर प्लान-2041 के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
Next Article अलग अंदाज : जब पौधरोपण कर रहे कर्मियों के बीच उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बढ़ाया हौसला, सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिलेगी रफ्तार, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरित दून का महाअभियान, एक लाख पौधों से एमडीडीए बदलेगा देहरादून की तस्वीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?