नई दिल्ली/ देहरादून : दिल्ली के मालवीय नगर हादसे के मामले में गिरफ्तार शेफ केशव नेगी के प्रकरण के संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की। बताया जा रहा कि इस घटना के संबंध में शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने विस्तृत चर्चा की।
दरअसल मालवीय नगर की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया है। केशव नेगी उस होटल में शेफ का काम करते थे जिसमें ये हादसा हुआ है। केशव नेगी गढ़वाल के रहने वाले हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि केशव नेगी के मामले में हर संभव कानूनी मदद करेंगे।
दिल्ली पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में शेफ केशव नेगी को भी गिरफ्तार किया है। केशव नेगी उत्तराखंड के रहने वाले हैं और उनकी गिरफ्तारी के संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से बातचीत की है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का कहना है कि केशव नेगी की हर संभव मदद की जाएगी।




