देहरादून : उत्तराखंड राज्य के 25 साल का सफर, ये राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि इन 25 सालों के इस सफर में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किये। 25 सालों के सफर का ये मौका प्रदेश के लिए बेहद खास है। लिहाजा हर स्तर पर कई आयोजन किये जा रहे हैं। उत्तराखंड के नगर निकायों में भी बीजेपी का दबदबा है लिहाजा सीएम पुष्कर धामी की अध्यक्षता में नगर निकायों का सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने बीजेपी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत सोमवार को काशीपुर पहुंचीं। तैयारी बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, काशीपुर के मेयर दीपक बाली व काशीपुर नगर निगम के पार्षद भी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी नगर निकाय सम्मेलन की तैयारी व व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती हम सबके लिए गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है। ये अवसर राज्य की उपलब्धियां का उत्सव है बल्कि भविष्य के विकास पथ पर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आगामी सम्मेलन इस दिशा में एक प्रेरणादायक मंच सिद्ध होगा।




