देहरादून : हाल ही में 12 से 14 सितंबर को हेनूर बैम्बू फारेस्ट में आयोजित हेनूर बैम्बू अल्ट्रा रन 2025 में देहरादून निवासी बीएसएफ में तैनात डिप्टी कमांडेंट अखिलेश राणा ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डिप्टी कमांडेंट अखिलेश राणा ने 220 किलोमीटर की दूरी को 32:19:06 घंटे में पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर बीएसएफ की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी गई है, उनकी हौसला अफजाई की गई और इसे बीएसएफ के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया। अपनी सफलता पर डिप्टी कमांडेंट अखिलेश ने खुशी जाहिर की है। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।
दरअसल हैनूर बम्बू अल्ट्रा रन एक मैराथन दौड़ है जिसमें अलग अलग दूरियां शामिल हैं। यह एक प्रसिद्ध ट्रेल रनिंग इवेंट भी है जो सभी क्षमताओं के प्रतिभागियों को प्राकृतिक रास्तों पर ट्रेल रनिंग के रोमांच का अनुभव प्रदान करवाता है। ट्रेन पर आधारित इस प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणी में प्रतिस्पर्धाएं हुई जिसमें सशस्त्र बलों के साथ ही सिविलियन एथलीट ने भी हिस्सा लिया। यह प्रतिस्पर्धा एथलीट की शारीरिक मानसिक क्षमता को परखती है। डिप्टी कमांडेंट अखिलेश राणा की जीत से बीएसएफ में खुशी की लहर है, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने डिप्टी कमांडेंट अखिलेश राणा को बधाई दी है।




