देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में मातृशक्ति को अहम जिम्मेदारी देकर भाजपा ने देवभूमि से एक बड़ा संदेश दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत को प्रदेश संगठन में प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में दीप्ति रावत महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर अहम जिम्मेदारी भी निभा रही हैं और साथ ही विभिन्न प्रदेशों में हुए चुनाव व पार्टी के कार्यक्रमों में अहम जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। अब 2027 के विधानसभा चुनाव के मध्येनजर उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। अपने आप में यह बड़ी बात है कि पहली बार प्रदेश भाजपा की प्रदेश टीम में मातृशक्ति को महामंत्री पद जैसी अहम जिम्मेदारी दी गयी है। इसके जरिए भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि प्रदेश में मातृशक्ति को बीजेपी लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
दीप्ति रावत भाजपा में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर बेहद सक्रिय हैं। उनकी सक्रियता के मध्येनजर पार्टी संगठन द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन के कार्यों व कार्यक्रमों में अहम जिम्मेदारी दी जाती रही है। लोकसभा चुनाव से लेकर विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में दीप्ति रावत को अहम जिम्मेदारी दी गयी है। वर्तमान समय में वे भाजपा महिला मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले भी उच्च शिक्षा उन्नयन समिति में उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जाप्राप्त) रह चुकी है। 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान 25 साल की उम्र में बीरोंखाल विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अखिल भारतीय विधायर्थी परिषद से लेकर अब भाजपा की सक्रिय राजनीति में उन्हें अहम पदों पर कार्य करने का मौका मिला। अब उत्तराखण्ड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले घोषित भाजपा की टीम में उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। दीप्ति रावत का सबसे सकारात्मक पक्ष संगठन व कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सर्वमान्यता है। इसके अलावा जमीनी कार्यकर्ता होने के साथ ही साथ उनकी संगठन व कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पैठ है और व्यवहार कुशल हैं। खास तौर से भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में दीप्ति रावत बेहद सक्रिय हैं।




