उखीमठ : गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी आपदाग्रस्त क्षेत्र उखीमठ के दौरे पर हैं। प्रभावित क्षेत्र छेनागाड बाज़ार जाते वक्त बांसवाड़ा में भूस्खलन के चलते केदारनाथ हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। इसी वक्त सांसद अनिल बलूनी भी मौके पर पहुंचे।
सांसद बलूनी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात कर सड़क पर से मलबे को तुरंत हटाने के लिए JCB मंगवाई। JCB मशीन से तुरंत मलबा हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद हाईवे को आवागमन हेतु खोला गया और एम्बुलेंस सहित जाम में फंसे वाहनों को निकाला गया। इस दौरान सांसद बलूनी ने जेसीबी चालक को सम्मानित भी किया।
सांसद बलूनी ने केदारनाथ विधानसभा के आपदाग्रस्त क्षेत्र छेनागाड़ बाजार (ऊखीमठ ब्लॉक) का स्थलीय निरीक्षण किया। आपदा प्रभावित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
भीषण अतिवृष्टि से छेनागाड़ बाजार की कई दुकानें, आवासीय क्षेत्र और जन सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सांसद अनिल बलूनी ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। इस दौरान उनके साथ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। सांसद बलूनी ने स्थानीय निवासियों से बात कर आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार हर क्षण जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और सभी समस्याओं को शीघ्र-अतिशीघ्र निदान करने के लिए तत्पर है।
इस दैरान सांसद बलूनी ने मौके पर मौजूद प्राशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों के राशन और रहने की व्यवस्था करने के साथ-साथ शीघ्र ही बिजली, पानी, सड़कें आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए साथ ही नुकसान की पूरी समीक्षा कर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाने के भी निर्देश दिए।




