देहरादून: फरवरी का महीना विदा लेते लेते पहाड़ों को बर्फ की चादर से ढक गया। फरवरी अंत में बदले मौसम के मिजाज के चलते प्रदेश के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री , यमुनोत्री सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। 27 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हैं और देर रात से तराई वाले क्षेत्रों में बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गयी। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्र सफेद बर्फ की चादर से ढक गए। इसके अलावा बहुत से टूरिस्ट डेस्टिनेशन में भी बर्फबारी का मंजर देखने को मिला।
सही बैठा मौसम विभाग का पूर्वानुमान , बदला मौसम तो लौटा ठंड का अहसास
पिछले कुछ दिनों से फरवरी महीने का तापमान हल्की गर्मी का एहसास करवाने लगा था। तापमान बढ़ने के चलते मौसम में गर्मी महसूस होने लगी थी। खास तौर से दोपहर के तापमान से गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन फरवरी अंत मे बदले मौसम के मिजाज से फिर से ठंड के अहसास को लौटा दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी एकदम सटीक बैठा। मौसम विभाग में पूर्वानुमान जताया था की 27 फरवरी से 1 मार्च तक मौसम का मिजाज कुछ बदला रहेगा , इस दौरान ऊंचाई वाले स्थान पर बर्फबारी का भी मौसम विभाग ने आकलन किया था। मौसम विभाग का आंकलन एकदम सही बैठा। 27 फरवरी से मौसम ने करवट ली , देर रात भी बारिश – बर्फबारी का सिलसिला रहा। हालांकि 28 फरवरी की दोपहर से बारिश कुछ हल्की हुई।



