देहरादून: देहरादून से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। यहां प्रेमनगर क्षेत्र के मिठीबेरी में एक शख्श ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दो महीने पहले ही फ़रवरी में दोनों की शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात प्रतिभा और उसके पति दीपक शर्मा का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दीपक ने प्रतिभा का गला रेंतकर उसके मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दीपक खुद प्रतिभा को लेकर अस्पताल पहुंचा।
सोमवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। दोनों की दो महीने पहले फ़रवरी में ही शादी हुई थी।



