ऋषिकेश: वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा अपने आप में बेहद खास रहता है और देवभूमि उत्तराखंड में उनकी हर एक तस्वीर भी बेहद खास रहती है और कुछ ना कुछ बयां करती है। ऋषिकेश दौरे पर आए पीएम मोदी की एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जब पीएम अपना संबोधन समाप्त करने के पश्चात मंच पर मौजूद पार्टी के अन्य पदाधिकारी व मंत्रियों से मिलते हैं।
इस दौरान जैसे ही पीएम मोदी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के सामने पहुंचते हैं तो पीएम मोदी का अभिवादन करने के लिए हाथ जोड़कर खड़े कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के हाथ थाम कर पीएम मोदी उनसे मुस्कुराते हुए बातचीत करने लगते हैं। शायद कुछ पूछने लगते हैं। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मुस्कुराते हुए पीएम मोदी के सवालों का जवाब देते हैं। चंद सेकेंड का ये वाकया सियासी गलियारों में चर्चा का विषय जरूर बन रहा। हालांकि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि चुनाव को लेकर ही पीएम ने उनसे पूछा जिसपर उन्होंने बताया कि पांचों सीटें बीजेपी अच्छे अंतराल से जीतेगी।
उत्तराखंड के सबसे एक्टिव मंत्री के तौर पर भी पहचाने जाते हैं धन सिंह रावत
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत आज सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही , स्कूली शिक्षा , उच्च शिक्षा , सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण और अहम विभागों की भी जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत निभाते हैं। और उसके साथ ही पूरे प्रदेश में भी लगातार दौरे करते रहते हैं। लिहाजा धन सिंह रावत की छवि सरकार के सबसे एक्टिव मंत्री के तौर पर भी है। महज अपने विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में धन सिंह रावत भ्रमण पर रहते हैं। सरकार के साथ ही संगठन में भी अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं साथ ही बीजेपी टॉप लीडरशिप की भी गुड़ बुक में शामिल हैं। धन सिंह रावत का अपना एक अलग चिर परिचित अंदाज रहा है कि वे वीआईपी छवि की बजाए एक साधारण कार्यकर्ता की छवि के तौर पर रहना पसंद करते हैं और शायद यही वजह है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से कनेक्ट कर पाते हैं।




