देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। दस जुलाई को मंगलौर विधानसभा सीट और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बता दें कि दोनों विधानसभा सीटों के संबंधित जिलों चमोली और हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।





