नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो गए। 100 वर्षों की यात्रा का सफर होने पर नई दिल्ली में ‘100 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम के तहत संघ के 100 सालों के सफर का स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पूर्व दिवस पर विशेष स्मारक डाक टिकट एंव स्मारक सिक्का जारी किया।
हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सतत साधना के 100 वर्ष संघ बढ़ता जा रहा है।
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार के प्रेरक शब्दों का स्मरण करते हुए कहा कि कभी एक थे हम, हुए आज इतने, नहीं तब डरे थे तो अब क्या डरेंगे। हम विपदा में खड़े हैं हम चट्टान बनकर..’
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि संघ की यह शताब्दी यात्रा केवल एक संगठन की यात्रा नहीं है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, आत्मबल और समाजहित के अदम्य संकल्प की गाथा है जिसने भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई चेतना प्रदान की है।



