देहरादून : बिहार में मिली प्रचंड एंव ऐतिहासिक जीत ने बीजेपी प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया। बिहार की जीत का जश्न उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी जमकर मनाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई, कार्यकर्ता ने खूब होली भी खेली। जीत के जश्नन में शामिल होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिहार की जनता ने झूठ, भ्रम और नकारात्मक रणनीति को सिरे से नकारा है परिवारवाद और जंगल राज को दरकिनार कर सुशासन को पुनः तरजीह दी है हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार राज्य को विकास की पटरी पर दौड़ा रही है तभी लगातार जनता का विश्वास हमें मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और अन्य सभी प्रदेश जहां चुनाव होने हैं वहां की जनता भी कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही है इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के बीच संवाद में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विकास आधारित राजनीति ही उनकी पहली पसंद है बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के गहने विश्वास का परिणाम है यह जनादेश बताता है कि राज्य स्थिर सरकार बेहतर शासन और निरंतर प्रगति चाहता है वहां महागठबंधन के हार यह साफ करती है कि बिहार अब परिवारवाद और भ्रम फैलाने वाली रणनीति को पूरी तरह अस्वीकार कर चुका है जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता को ही अपना मार्गदर्शन बनाया है उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत और जनता के अपार समर्थन का सम्मान बताया इस मौके पर सीएम धामी ने बिहार की जनता को भी बधाई दी।
वहीं इससे पूर्व जश्न में शरीक होते हुए, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, देश के अन्य राज्यों की भांति बिहार की जनता ने भी पुनः साबित किया है कि भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां की सरकारों में जनहित के सर्वोच्च कार्य होते हैं। वहां की जनता ने भी तुष्टिकरण, जातिवादी, विकास विरोधी, वंशवादी राजनीति को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी तमाम जीतों से ऊर्जा लेकर हम सबको 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूर्ण क्षमता से जुटना है। डबल इंजन सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से जिस तरह का माहौल प्रदेश में है उसके चलते कमल का खिलना तय है। हमे जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेना है ताकि जीत का आंकड़ा नए रिकॉर्ड छू सके।



