देहरादून : देहरादून में आज से 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने वाली कॉन्फ्रेंस में कई सत्र होंगे जिनमें विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानिदेशक सूचना व अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के द्वारा महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को इसके लिए चयनित किया गया। यह सामान प्रशासनिक दक्षता पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के माध्यम से सरकार की नीतियों, योजनाओं व जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इसके अलावा डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग नवाचार और संवेदनशील संचार रणनीतियों के जरिए सुशासन की अवधारणा को सुदृढ किया गया।
गौरतलब है कि देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है। सम्मेलन में सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय संवाद के एक प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।




