रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के लिए द्वितीय चरण की हेली (हेलीकॉप्टर) सेवाएं 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वर्तमान में चार हेली सेवाएं हेली कंपनियां सेवाएं दे रही हैं। प्रतिदिन ढाई सौ यात्री हेली से दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है।
गत 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए थे। दो महीने की यात्रा में भारी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम के पहुंचे थे। बरसात में कांवड़ों की भीड़ से केदारघाटी गुंजायमान रही। वहीं अब तक केदारनाथ यात्रा में 1110820 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।



