देहरादून: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन में अपर सचिव हरक सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। हरक सिंह ने निरंजनपुर स्थित आवास में रविवार की सुबह आखिरी सांस ली। हरक सिंह बीते कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे।52 साल के हरक सिंह अपने पीछे पत्नी,पुत्र व पुत्री को छोड़ गए। मूल रूप से चमोली जिले के निवासी हरक सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा।
आपको बताते चलें हँसमुख व मिलनसार अधिकारी हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई जिम्मेदारी संभाली। वे लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। आज प्रातः सात बजे उन्होंने अपने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली।




