अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाला एक जवान मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद से परिजवनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के शहीद होने के बाद से गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जिसमें वह शहीद हो गये। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। बताया गया है कि 25 दिन पूर्व ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे।
बेटे की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।



