देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली-देहरादून की दूरी काफी कम हो जाएगी। चंद घंटे में ही आसानी से दिल्ली से देहरादून पहुंचा जा सकेगा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा से सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का कहना है ये एक्सप्रेसवे उत्तराखंड राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
सांसद त्रिवेंद्र रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश के कोने कोने में उच्च गुणवत्ता युक्त सड़कों का मजबूत नेटवर्क विकसित हुआ है जिससे भारत की आधारभूत संरचना को अभूतपूर्व मजबूती मिली है दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित करना इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है।
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के चलते दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी बहुत घट जाएगी दिल्ली से देहरादून का सफर बहुत आसान हो जाएगा और इससे आवागमन अधिक तीव्र, सुगम व सुरक्षित होगा।
सांसद त्रिवेन्द्र रावत का कहना है कि यह परियोजना न केवल उत्तराखंड बल्कि सम्पूर्ण उत्तर भारत के लिए आर्थिक प्रगति, पर्यटन संवर्धन एवं क्षेत्रीय विकास की नई संभावनाओं को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे राज्य के समग्र विकास, तीव्र गति एवं समृद्धि का नया द्वार सिद्ध होगा। इससे यात्रियों को आधुनिक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा प्राप्त होगी, साथ ही ईंधन की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर खासा उत्साहित है तथा उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए बेहद आतुर भी।




