देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले आज दो पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। जिसमें एक कांग्रेस के पूर्व विधायक भी शामिल है।
बता दें कि धनोल्टी के पूर्व विधयाक महावीर सिंह रांगड़ और भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी आज भाजपा में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे दोनों सदस्यता लेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। मनीष खंड्डूरी, राजेंंद्र भंडारी, धन सिंह नेगी समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।




