देहरादून: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 8 अप्रैल को उत्तराखंड के हल्द्वानी में चुनावी हुंकार भरेंगे। बता दें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की 8 अप्रैल को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में चुनावी रैली होनी थी। लेकिन ग्राउंड पहले से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए बुक होने के चलते राहुल की रैली फिलहाल स्थगित हो गई है।
कांग्रेस की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी अब रैली की नई तारीख और स्थान तय कराने को लेकर प्रयास में जुटी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि राहुल गांधी की रैली का सभी कार्यकर्ताओं को इंतजार है।
राजनीति के जानकारों का मानना है कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में कहीं पर भी किसी पार्टी के स्टार प्रचारक की चुनावी रैली होती है, तो उसका असर कुमाऊं और राज्य की सीमा से लगे यूपी के जिलों में भी होगा।




