देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देहरादून नगर निगम में महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा नगर निगम की महिला सैनिटरी इंस्पेक्टर एवं महिला सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी महिला कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम की महिला कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महापौर ने सभी सम्मानित महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महिला कर्मियों के योगदान की सराहना की और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद मीनाक्षी मौर्या,पार्षद रजनी देवी ,नगर आयुक्त नमामी बंसल, आईएएस प्रवीन कुमार, तनवीर मरवा ,राजबीर चौहान एवं समस्त अधिकारीगण कर्मचारीगण मौजूद रहे।




