हरिद्वार: उत्तराखंड में चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।बता दें कि चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण आज यानी 15 और 16 मई को हरिद्वार व ऋषिकेश सेंटर में बंद किया गया है।
हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है, इन सेंटरों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे, लेकिन आज रजिस्ट्रेशन काउंटर के गेट को बंद किया गया है। वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
रजिस्ट्रेशन काउंटर गेट पर ‘2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद है’ के नोटिस लगाए गए हैं। श्रद्धालु ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिन्हें पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन न होने की जानकारी देकर वापस भेज रहे हैं।




