हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी की गारंटी है। त्रिवेंद्र रावत ने कहा की संकल्प पत्र यह संकल्प लिया गया है कि समान नागरिक संहिता को पूरे देश में लागू किया जाएगा और इसके लिए प्रदेश की पुष्कर धामी सिंह सरकार का अभिनंदन है जो धामी सरकार ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर अपनी मुहर लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र विकसित भारत के निर्माण के लिए मोदी की गारंटी है और इस संकल्प पत्र में विकसित भारत की झलक साफ तौर से दिखाई दे रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संकल्प पत्र में 70 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य कवर देने का संकल्प किया गया है। साथ ही मुद्रा योजना में नए कार्यों के लिए अब 20 लाख तक ऋण देने का वादा किया गया है। 70 साल से अधिक उम्र के जितने भी लोग हैं सभी 5 लाख तक का इलाज निशुल्क करा सकेंगे। गोल्डन कार्ड के तहत ऐसे सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देश के 25 हजार से अधिक चिह्नित अस्पतालों में मिल सकेगा। इसको भी संकल्प पत्र में जोड़ दिया गया है। इसके लिए सभी को पीएम मोदी जी का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में मुद्रा योजना में उद्योग शुरू करने के लिए ऋम की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है। अभी तक मुद्रा योजना में ऋण लेने वाली 52 फीसदी महिलाएं हैं। अब उद्योग लगाने के लिए दस लाख से बढ़ाकर 20 लाख ऋण लेकर महिलाएं और नया उद्योग लगा सकती हैं। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएगी। इस संकल्प पत्र में इसे फिर दोहराया गया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। इससे अब नीति निर्धारण में भी महिलाओं की अहम भूमिका होगी। सामान्य सीटों से भी महिलाएं चुनकर जाएँगी तो उनकी यह भागीदारी और बढ़ जाएगी। लेकिन इसके लिए हमारी बहनों को अपने अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा। स्वस्थ समाज के लिए जरूरी है कि हमारी बेटियां ठीक से पढ़ें लिखे। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस तरह के मौके प्रधानमंत्री मोदी जी हमारी बेटियों- बहनों को दे रहे हैं। मैं तो हमेशा महिलाओं के हक में रहा हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इसलिए चाहिए ताकि विकसित भारत का निर्माण हो। यह विकसित भारत भावी पीढ़ी के लिए है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने लालढांग क्षेत्र की जनता से कहा कि आज मैं इस विकसित भारत के निर्माण के लिए वोट मांगने आया हूँ। हर संघर्ष में आपके साथ खड़ा रहूंगा और लोकसभा में हरिद्वार के विकास की आवाज उठाऊंगा।



