देहरादून: पार्टी हाईकमान ने उत्तरखंड के प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को दोबारा जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हे लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी देने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
महेंद्र भट्ट ने बयान जारी कर कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए जाने वाले नामों में दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा को दोबारा उत्तराखंड की जिम्मेदारी देने से, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके नेतृत्व में नवंबर 2020 से देवभूमि के सभी चुनावों में पार्टी का परचम लहराया जा रहा है।



