देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
वहीं टिहरी सीट से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। उनके जाने से टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हैं।



