By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुड़ न्यूज : धनगढ़ी पुल के बाद अब सांसद बलूनी ने दी ट्रेन की सौगात, रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ 18 जुलाई से, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से बड़ी पहल, स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के लिए अच्छी खबर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > गुड़ न्यूज : धनगढ़ी पुल के बाद अब सांसद बलूनी ने दी ट्रेन की सौगात, रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ 18 जुलाई से, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से बड़ी पहल, स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के लिए अच्छी खबर
उत्तराखंडगुड़ न्यूज़

गुड़ न्यूज : धनगढ़ी पुल के बाद अब सांसद बलूनी ने दी ट्रेन की सौगात, रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ 18 जुलाई से, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से बड़ी पहल, स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के लिए अच्छी खबर

News Nishana
Last updated: 2026/07/14 at 5:50 AM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ आगामी 18 जुलाई से होने जा रहा है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। लंबे समय से ट्रेन सेवा को शुरू करने की मांग चली आ रही थी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास के चलते अब यह रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने से गढ़वाल और कुमाऊं की जनता के साथ ही पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ट्रेन सेवा शुरू किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है साथ ही रामनगर की जनता को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

इस बात की जानकारी साझा करते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने पोस्ट किया “मित्रों, आप सभी के साथ एक खुशखबरी साझा कर रहा हूँ कि लंबे प्रयासों के बाद रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन का शुभारंभ 18 जुलाई को होने जा रहा है। स्थानीय जनता द्वारा निरंतर उत्तराखंड की इस महत्वपूर्ण पर्यटन नगरी जिसे कॉर्बेट सिटी भी कहते हैं, के लिए देहरादून से सीधी ट्रेन की माँग की जा रही थी।

मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के आम नागरिकों के जीवन को सुविधा जनक बनाने के प्रयासों और माननीय रेल मन्त्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होने सदैव उत्तराखंड की रेल सेवाओं के लिए प्राथमिकता से उदारता दिखायी ।

अब स्थानीय जनता को देहरादून से संबंधित सरकारी व निजी कार्यों के लिए और उत्तराखंड आने वाले देशभर के पर्यटक और श्रद्धालु कॉर्बेट नेशनल पार्क भ्रमण के लिए इस सीधी ट्रेन का लाभ ले सकेंगे ।

अभी प्रयोग के तौर पर इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। बाद में यात्रियों की संख्या के आधार पर रेल प्रशासन इसका संचालन सप्ताह में चार या पाँच दिन करेगा ।

मैं रामनगर क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएँ देता हूँ की उन्हें यह दोहरी खुशखबरी मिलने जा रही है , इससे पूर्व धनगढ़ी पुल भी आम जान की सुविधा के लिए समर्पित हो चुका है”।

धनगढ़ी पुल के बाद अब गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने रामनगर की जनता को देहरादून के लिए सीधी ट्रेन की सौगात दी है। इससे पहले गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण धनगढ़ी पुल का तोहफा भी रामनगर की जनता को मिला जिसके चलते मानसून सीजन में भी आवाजाही सुनिश्चित होगी और लोगों की आवाजाही भी सुरक्षित रहेगी। अब रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन शुरू होने के बाद से जहां एक तरफ दोनों क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी तो वहीं दूसरी ओर कॉर्बेट पार्क जाने वाले पर्यटकों को भी आसानी होगी और स्थानीय जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। इससे रामनगर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana July 14, 2026 July 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र, सीएम ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
Next Article एक ही दिन में गढ़वाल को मिली दो बड़ी सौगात, रामनगर-देहरादून ट्रेन के बाद अब लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग में भी बड़ी राहत, अब लगभग सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही होगी शुरू : अनिल बलूनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?