नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मुलाकात की। इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इससे पूर्व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी व केशव नेगी को प्रथम दृष्टया निर्दोष बताते हुए उनके पक्ष को गंभीरता से सुने जाने का आग्रह किया था।
एक जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद अनिल बलूनी का यह प्रयास उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक के प्रति उनकी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और न्याय के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा से ही गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी पहाड़ की आवाज बन जनमुद्दों को प्रखरता के साथ केंद्र के समक्ष भी उठाते हैं। शेफ केशव नेगी के प्रकरण में भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने हाथ आगे बढ़ाते हुए इस संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी बातचीत की साथ ही परिजनों को भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।




