By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मेयर सौरभ थपलियाल ने किया केदारपुर स्थित एबीसी सेंटर एवं कांजी हाउस गौशाला का निरीक्षण, एबीसी सेन्टर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एंव अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > मेयर सौरभ थपलियाल ने किया केदारपुर स्थित एबीसी सेंटर एवं कांजी हाउस गौशाला का निरीक्षण, एबीसी सेन्टर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एंव अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

मेयर सौरभ थपलियाल ने किया केदारपुर स्थित एबीसी सेंटर एवं कांजी हाउस गौशाला का निरीक्षण, एबीसी सेन्टर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एंव अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

News Nishana
Last updated: 2026/02/23 at 2:21 PM
News Nishana
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को नगर निगम देहरादून द्वारा केदारपुर क्षेत्र में संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता मानकों तथा पशु कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगर निगम देहरादून द्वारा डॉग शेल्टर बनाने हेतु जगह चिह्नित कर दी गई है और डॉग शेल्टर का निर्माण भी उच्चतम न्यायालय के गाइडलाइन के अनुरूप शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में डॉग कैनल 72 से बढ़कर 300 करने की प्रक्रिया चल रही है जिन कैनल में अति आक्रामक कुत्तों को पकड़ कर रखे जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जाएगी।

निगम की माने तो एबीसी सेंटर का ऑपरेशन थिएटर उच्च गुणवत्ता का है व वर्तमान में यहां 20 से 22 सर्जरी की जा रही है। उच्चतम न्यायालय के गाइडलाइन के अनुरूप इस प्रकार का ऑपरेशन थिएटर देहरादून नगर निगम के लिए एक बहुत अच्छा प्रयास है। पशु स्वान केंद्र एबीसी सेंटर में जो ट्रेनिंग सेंटर अपग्रेडेशन हो रहा है उसकी स्थिति अच्छी है तथा आने वाले समय में संपूर्ण राज्य देहरादून की ट्रेनिंग हेतु वहां पर कार्य शुरू हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि शहर में बढ़ती आवारा पशुओं एवं कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए एबीसी सेंटर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए व केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि पशुओं के उपचार, नसबंदी एवं देखभाल की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं मानवीय तरीके से संचालित हो सके।

महापौर ने अधिकारियों से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, पशुओं के लिए बनाए जा रहे शेल्टर, ऑपरेशन थिएटर, रिकवरी एरिया तथा चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि पशु कल्याण से जुड़े सभी कार्य संवेदनशीलता एवं वैज्ञानिक पद्धति के अनुरूप किए जाएं, जिससे शहर में मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इसके उपरांत महापौर द्वारा केदारपुर स्थित कांजी हाउस गौशाला केदारपुर का भी निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने गौशाला में रह रहे निराश्रित एवं घायल पशुओं की देखभाल, चारे-पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुओं के लिए पर्याप्त पोषण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। गौ सदन में पशुओं का रखरखाव उच्च श्रेणी का पाया गया वर्तमान में वहां पर 296 पशु थे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर बनाने के साथ-साथ पशु संरक्षण भी नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पशु कल्याण, जनसुरक्षा और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

मेयर ने यह भी कहा कि एबीसी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से आवारा पशुओं की संख्या नियंत्रित होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी व नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। साथ ही गौशालाओं को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर निराश्रित पशुओं के संरक्षण को और मजबूत किया जाएगा।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित निरीक्षण व्यवस्था लागू की जाए तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखें तथा नगर निगम के सहयोग से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में भागीदारी निभाएं।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana February 23, 2026 February 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला, भाजपा विधायक-समर्थकों पर गंभीर आरोप, भाजपा ने लिया मामले को बेहद गंभीरता से, मारपीट प्रकरण में विधायक से जवाब तलब करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले भाजपा अराजकता व हिंसा के खिलाफ
Next Article रोपवे परियोजनाओं को गति देने हेतु प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित, मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक, विभिन्न जनपदों में गतिमान एंव प्रस्तावित रूप में परियोजनाओं की की गई समीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?