By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्र की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, मेडिकल छात्र भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण भागीदार, सीडीएस अनिल चौहान का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज दौरा, छात्रों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश, बोले साइबर से जैविक खतरों तक बदल रहा सुरक्षा परिदृश्य, ऑपरेशन सिंदूर नई सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में कदम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्र की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, मेडिकल छात्र भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण भागीदार, सीडीएस अनिल चौहान का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज दौरा, छात्रों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश, बोले साइबर से जैविक खतरों तक बदल रहा सुरक्षा परिदृश्य, ऑपरेशन सिंदूर नई सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में कदम
उत्तराखंडखबर रोज़ाना

राष्ट्र की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी, मेडिकल छात्र भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण भागीदार, सीडीएस अनिल चौहान का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज दौरा, छात्रों को दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश, बोले साइबर से जैविक खतरों तक बदल रहा सुरक्षा परिदृश्य, ऑपरेशन सिंदूर नई सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में कदम

News Nishana
Last updated: 2026/02/21 at 4:13 PM
News Nishana
Share
5 Min Read
SHARE

श्रीनगर : श्रीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया और उन्हें सीडीएस को करीब से सुनने का अवसर मिला। मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीएस जनरल अनिल चौहान, प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तथा प्राचार्य आशुतोष सयाना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए जनरल अनिल चौहान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा केवल सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि जागरूक नागरिक भी राष्ट्र की पहली रक्षा पंक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक खतरों की पहचान कर उन्हें रिपोर्ट करते हैं, राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाते हैं और सरकार को जवाबदेह बनाए रखते हैं।

सीडीएस ने मेडिकल छात्रों को समाज का स्वास्थ्य रक्षक बताते हुए कहा कि आपदा, महामारी और आपात परिस्थितियों में उनकी भूमिका सीधे राष्ट्रसेवा से जुड़ी होती है। इस तरह वे भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय सुरक्षा का स्वरूप अधिक जटिल हो गया है और खतरे पारंपरिक सैन्य क्षेत्रों से आगे बढ़कर साइबर, आर्थिक, तकनीकी और जैविक क्षेत्रों तक फैल चुके हैं। तेज तकनीकी प्रगति ने चुनौतियों को बहुआयामी बनाया है, इसलिए Whole-of-Nation Approach के तहत हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

जनरल चौहान ने राष्ट्र-राज्य की अवधारणा को भूमि, लोग और विचारधारा एवं संस्थाओं पर आधारित बताते हुए कहा कि वैश्वीकरण और तकनीकी परिवर्तन के कारण पारंपरिक सुरक्षा अवधारणाएं बदल रही हैं। उन्होंने वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के प्राकृतिक चयन सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि जो बदलाव के साथ अनुकूलित होता है वही आगे बढ़ता है।

सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्रवाई प्रतिशोध नहीं बल्कि आतंकी ढांचों को निशाना बनाकर नई सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में उठाया गया कदम था। सीडीएस ने अंत में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जागरूक नागरिक राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और आप जैसे चिकित्सा छात्र राष्ट्र निर्माण और सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के छात्र भी सेना में जाने के इच्छुक होते हैं, तो उनके मार्गदर्शन से छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। कहा कि अप्रैल माह में सीडीएस जनरल अनिल चौहान जी अपने गांव भी आएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सबसे बड़ा काम जिसने किया है वह सीडीएस जनरल अनिल चौहान जी ने किया है। डॉ रावत ने श्रीनगर के पूर्व सैनिकों के साथ आत्मीयता से मिलने पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान जी का मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि आपकी बहुमूल्य उपस्थिति हम सबको प्रेरणा देगी।

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा देश के लिए दिया जा रहा योगदान हमें गौरवान्वित करता है और पूरे देश के युवा आज आपसे प्रेरणा लेकर देश के विकास में भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ फोटोग्राफ भी लिए, जिससे छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम में पहुंचने पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान की धर्मपत्नी अनुपमा चौहान का भी मेडिकल कॉलेज परिवार ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपा हटवाल ने किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज की तमाम फैकल्टी, अधिकारी और छात्र मौजूद रहे।

छात्राएं बोली, सीडीएस का संबोधन रहा प्रेरणा दायी

एमबीबीएस छात्राओं ने कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के मेडिकल कॉलेज आगमन से छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सीडीएस सर का संबोधन हमारे लिए बेहद प्रेरणादायी रहा। उन्होंने जिस तरह मेडिकल छात्रों की भूमिका को राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जोड़ा, उससे हमें अपने पेशे की जिम्मेदारी और महत्व का एहसास हुआ। उनके अनुभव और विचारों से हमें न केवल देश सेवा के लिए प्रेरणा मिली, बल्कि भविष्य में बेहतर डॉक्टर बनकर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने का संकल्प भी मजबूत हुआ।

You Might Also Like

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण

चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

News Nishana February 21, 2026 February 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, इंदिरा मार्केट, आढ़त बाजार और मल्टी लेवल कार पार्किंग से यातायात व व्यापार व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती- डॉ. आर. राजेश कुमार
Next Article शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला, भाजपा विधायक-समर्थकों पर गंभीर आरोप, भाजपा ने लिया मामले को बेहद गंभीरता से, मारपीट प्रकरण में विधायक से जवाब तलब करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले भाजपा अराजकता व हिंसा के खिलाफ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ, मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का किया शुभारंभ, 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण
उत्तराखंड बिग न्यूज October 15, 2026
चार घंटे चली हाईलेवल मीटिंग सीएम धामी ने ली क्लास, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की व्यापक समीक्षा, सीएम खुद सड़क मार्ग से करेंगे प्रदेश का दौरा, खस्ताहाल मिली सड़क तो नपेंगे अधिकारी
उत्तराखंड बिग न्यूज October 13, 2026
धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती संबंधी नई नियमावली को मंजूरी, विधानसभा सत्र पर निर्णय सीएम लेंगे, राज्य में विकास योजनाओं के लिए पीएम का जताया आभार
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती, मुख्यमंत्री ने माँ गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड बिग न्यूज October 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, नवरात्रि के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय मेले का उद्घाटन, सांस्कृतिक झांकियों का किया अवलोकन, टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
आस्था उत्तराखंड October 11, 2026
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित, कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ October 11, 2026
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज October 10, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?