देहरादून : नव वर्ष के अवसर पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने कहा कि सशक्त नेतृत्व, स्थिर शासन और निर्णायक प्रशासन के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। महासंघ का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य न केवल प्रशासनिक सुधारों की नई मिसाल कायम कर रहा है बल्कि कर्मचारी आम जनता और विकास से जुड़े सभी वर्गों के हितों का संतुलन भी प्रभावी ढंग से साधा जा रहा है। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर प्रदेश की उन्नति समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सीएम पुष्कर धामी को पुष्प कुछ भेंट कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व उनके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड को उन्नति और समृद्धि व सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे, मुख्यमंत्री के सचिव एवं पेयजल सचिव शैलेश बगौली अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से भी मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। महासंघ ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान प्रशासनिक नेतृत्व में राज्य की नीतियां अधिक जनोन्मुखी पारदर्शी और कर्मचारी हितैषी बन रही है जिससे सरकारी निगम और संस्थाओं का कार्य निष्पादन भी बेहतर हो रहा है।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बीते वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय देखे हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेश की जनता और कर्मचारियों को मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य निगम में कार्यरत कर्मचारी विकास की रीढ़ हैं और उनकी भूमिका को सशक्त बनाना राज्य के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। महासंघ के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच सकारात्मक संवाद से नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव वर्ष 2026 में राज्य सरकार कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ेगी और निगम को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के साथ नंदलाल जोशी, बालेश कुमार, हरि सिंह, कुणाल शर्मा, मनोज कुमार, अमजद खान, अरविंद पायल व रविनन्दन सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।



