प्रदेश में 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। चारधाम यात्रा में आने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जा रहा है। अभी तक करीब 9 ,64, 203 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।अभी तक सबसे अधिक 3,13,514 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम के लिए 2, 88, 890 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार भी तैयारी में जुटी हुई है। जिस तरह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं ऐसे में सरकार के सामने ये चुनौती भी रहेगी कि चारधाम यात्रा की चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ ही यात्रा बेहतर तरीके से संचालित की जाए। हालांकि यात्रा तैयारी को लेकर सरकार के स्तर से काफी इंतज़ाम किये गए हैं।




