By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम धामी ने किया जलाभिषेक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम धामी ने किया जलाभिषेक
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

महाशिवरात्रि के मौके पर सीएम धामी ने किया जलाभिषेक

News Nishana Desk 1
Last updated: 2025/02/26 at 4:11 PM
News Nishana Desk 1
Share
3 Min Read
SHARE

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा वे कई वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आ रहे हैं। राज्य सरकार, प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने पर कार्य कर रही है। शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से किया गया है। अब वर्ष भर हमारे धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं आ सकेंगे, जिससे प्रदेश व क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनखण्डी मंदिर को सुन्दर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। माँ पूर्णागिरि मंदिर में शीघ्र रोपवे, एवं टनकपुर में शारदा रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। जिसमें खटीमा व उसके आस पास के क्षेत्रों को रिवर फ्रंट डीपीआर में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हनोल क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने 120 करोड़ कि धनराशि दी है। सरकार द्वारा पूरे प्रदेश का समेकित विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा खटीमा बस अड्डा शीघ्र तैयार होगा। टनकपुर बस अड्डे को 200 करोड़ रूपये की धनराशि से आई.एस.बी.टी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हुआ है। जिससे पुरे देश में धार्मिक पुनर्जागरण हुआ है। उन्होंने कहा केदारनाथ में भीषण आपदा आने से श्रद्धांलुओं का आना बहुत कम हो गया था। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कर वहां पूजा अर्चना की एवं रात्रि प्रवास किया। और अब केदारनाथ धाम में हर साल 20 लाख से भी अधिक श्रद्धांलु दर्शन करने आ रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, जोलीकोंग की यात्रा की, जिससे मानसखंड को भी विश्व पटल नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा आदि कैलाश पर जाने वाले यात्री कुमाऊँ सड़क मार्ग से ही जाते है। जिससे यहाँ के सभी प्रकार के कारोबारियों को वर्ष भर रोजगार मिलेगा। मानसखण्ड योजना के अंतर्गत कुमाऊँ के सभी मंदिरों को जोड़ा जा रहा है। जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में मेला समिति द्वारा मुख्यमंत्री का मंदिर सौंदर्यकरण हेतु पूर्व में 1 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए

लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति

TAGGED: cm pushkar singh dhami, khatima, mahashivratri, political news, uttarakhand government
News Nishana Desk 1 February 26, 2025 February 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को करना होगा स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड: डॉ आर राजेश कुमार
Next Article उत्तराखण्ड में होली पर मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं, प्रदेश भर में छापेमारी अभियान हुआ शुरू, खोया, पनीर, मावा समेत खाद्य उत्पादों की जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 6, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम पुष्कर धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की ₹148.18 करोड़ की धनराशि, मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से किया अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
उत्तराखंड खबर रोज़ाना November 5, 2026
चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय ब्लॉक व गार्ड रूम का भी होगा निर्माण
उत्तराखंड बिग न्यूज November 5, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?