देहरादून: मौसम वैज्ञानिकों ने 30 जून के लिए कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
बता दें केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। वहीं बदरीनाथ धाम चमोली तो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी में स्थित है। मौसम वैज्ञानिको ने गंगोत्री और यनुमोत्री धाम के लिए भरु से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।
यात्रा पर आने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
रेन कोट और छाता रखना ना भूलें।
पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, गर्म कपडे रखना ना भूलें। ।
अपनी जरुरी दवाओं को जरूर रख लें
चारधाम यात्रा रूट पर सतर्क रहें।




