देहरादून: उत्तराखंड में तेज धूप एवं गर्म हवाओं ने तापमान बढ़ा दिया है। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंतनगर में तापमान 39.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा तापमान रहने का अलर्ट जारी किया है।
राज्य का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर, मौसम विभाग ने केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री एवं बदरीनाथ में अगले तीन दिन बादल छाने एवं शाम को बारिश के आसार हैं। उधर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश एवं आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।




