उखीमठ: श्रीकेदारनाथ धाम के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी पूज्य गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का शुक्रवार शाम आकस्मिक निधन हो गया है। 31 वर्षीय मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
धार्मिक ,सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के अलावा देश-विदेश के भक्तों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया। बीकेटीसी पदाधिकारियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों ने हीरेमठ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है। बदरीनाथ-केदानाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रार्थना की है कि भगवान केदारनाथ हीरेमठ को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके पारिवारिक जनों को इस दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।




