रामनगर: नवरात्री से पहले जनपद नैनीताल के रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने से गर्जिया मंदिर परिसर में लगाए गए प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई। इस दौरान भक्तों में अफरा-तफरी मच गई है। आग किन कारणों से लगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल आग क्यों लगी है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।




