By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NishanaNews Nishana
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Reading: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत अभियान में खिलाड़ी करें सहयोग, 10 साल में पीएम मोदी ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया : त्रिवेंद्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
News NishanaNews Nishana
Aa
  • उत्तराखंड
  • सैर सपाटा
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • आस्था
  • देश-राज्य
Search
  • पॉलिटिक्स
  • देश-राज्य
    • उत्तराखंड
  • बेबाक संवाद
  • बिग न्यूज
  • गुड़ न्यूज़
  • खबर रोज़ाना
  • शिक्षा-सेहत
  • More
    • आस्था
    • सैर सपाटा
    • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
News Nishana > Blog > उत्तराखंड > प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत अभियान में खिलाड़ी करें सहयोग, 10 साल में पीएम मोदी ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया : त्रिवेंद्र
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत अभियान में खिलाड़ी करें सहयोग, 10 साल में पीएम मोदी ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया : त्रिवेंद्र

News Nishana Desk 1
Last updated: 2024/03/30 at 12:10 PM
News Nishana Desk 1
Share
3 Min Read
SHARE

हरिद्वार: हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज खिलाड़ियों के सम्मेलन में युवा खिलाडियों को आह्वान किया कि वे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अभियान में अपना सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस साल में देश में खेलों के साथ खिलाड़ियों को भी हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया। उसका नतीजा है कि आज हमारे खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगितों में मेडल लाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने सम्मेलन में मौजूद तीन पीढ़ियों के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विकसित भारत के निर्माण के लिए हो रहा है। विकसित भारत आने वाली पीढी के लिए है। इसलिए खिलाड़ियों को भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री को हमारे खिलाड़ियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। खेलों से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। विकसित भारत भी तभी बनेगा जब हमारे युवा शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित हों। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों और खिलाड़ियों के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आने वाले समय में ओलंपिक खेल का आयोजन भी भारत में होगा। इसकी तैयारी हो रही है। मुझे भरोसा है कि आप में से बहुत से खिलाड़ी भी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

त्रिवेंद्र ने कहा कि मेरी भी रुचि खेलो में रही है। उन्होंने यहां पर उत्तराखंड यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया। राजनीति में आने के बाद मुझे इसे छोड़ना पड़ा। मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तराखंड क्रिक्रेट एसोसिएशन को बीसीसीआई से मान्यता दिलवाई। वो चाहते हैं कि बच्चे खेलों में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें। इसलिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को आरक्षण की व्यवस्था की है। अब तक संभवतः 20-25 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

इस मौके पर भाजपा विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, रानी देवयानी, शूटर नारायण सिंह राणा, अरुण सूद, गौरव कपिल, योगेश, भारत भूषण और क्रीडा भारती के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम से पहले भैरव मंदिर धीरवाली से जटवाड़ा पुल, जिला हरिद्वार में पूर्व सीएम और प्रत्याशी हरिद्वार लोकसभा श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने शिरकत की। रोड शो में इस बार चार सौ पार और त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। देवतुल्य लोगों ने त्रिवेंद्र पर पुष्प वर्षा कर उनका क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का नारा लगाया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन, विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य, विकास का वास्तविक अर्थ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना : मुख्यमंत्री

राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि, राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी कैबिनेट समिति

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की, 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को राज्य सरकार साकार कर रही है : प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री

TAGGED: cm pushkar singh dhami, Former Chief Minister Trivendra Singh Rawat, haridwar, Lok Sabha elections, pm narendra modi, political news
News Nishana Desk 1 March 30, 2024 March 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
Next Article पीएम मोदी जन-जन के अभिभावक और मातृ शक्ति के असली संरक्षक : दीप्ती रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन, विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य, विकास का वास्तविक अर्थ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि, राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी कैबिनेट समिति
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा शुभकामना संदेश, उत्तराखंड की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना की, 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक के संकल्प को राज्य सरकार साकार कर रही है : प्रधानमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ, जवानों के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने साझा कीं सैनिक परिवार से जुड़ी स्मृतियाँ, हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 7, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत, राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : केंद्रीय गृह मंत्री
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड, उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 1475 करोड़ रुपये की 62 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के साथ ही विभिन्न हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए
उत्तराखंड बिग न्यूज November 6, 2026
लोकगायक नरेंद्र नेगी व अभिनेता हेमंत पांडे सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
उत्तराखंड गुड़ न्यूज़ November 6, 2026

Advt.

https://newsnishana.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-27-at-3.20.35-PM.mp4

Advt.

Advt.

Advt.

//

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
News NishanaNews Nishana
Follow US
© 2024 News Nishana. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?