देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। उत्तरकाशी के दो पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली है। गंगोत्री से कांग्रेस विधायक रहे विजयपाल सजवाण ने भाजपा का दामन थाम लिया है। विजयपाल सजवाण ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।
जहां एक ओर विजयपाल सजवाण ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है तो वहीं पुरोला से विधायक रह चुके माल चंद भी पार्टी में घर वापसी हुई है। माल चंद ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से विभिन्न पार्टियों के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी आज बीजेपी ज्वाइन की।




