चकराता: उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई।चकराता में बर्फबारी के बाद सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। चकराता में सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। बर्फबारी का जहां स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। तो वहीं पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के बाद चकराता में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
आपको बता दें कि बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे। मंगलवार को दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। बुधवार को भी चकराता में बारिश होती रही। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और पहर करीब ढाई बजे अचानक ठंड बढ़ने लगी। जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरवट दर्ज की गई।
देखते ही देखते तापमान शून्य से नीचे चला गया और करीब साढ़े तीन बजे अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। चकराता के कुनैन, अमराड़, झबराड़, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, लोखंडी, जाड़ी, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आधे घंटे तक बर्फबारी होती रही।



